रायपुर

लाखों रूपये के हुक्का सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने वालेे सगे भाई गिरफ्तार

रायपुर पुलिस ने हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की बड़ी खेप जब्त करते हुए दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई खम्हारडीह और गोलबाजार थाना क्षेत्रों में की गई।

Advertisement

आरोपी मोहन लाल मंदानी और अशोक कुमार मंदानी अपने घर और दुकान में चोरी-छिपे हुक्का पॉट, फ्लेवर, कोयला, पाइप, तंबाकू जैसी सामग्री का भंडारण और बिक्री कर रहे थे।

Advertisement

एंटी क्राइम और साइबर यूनिट की टीम ने पंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया और दोनों को रंगे हाथों पकड़ लिया। दोनों के कब्जे से करीब 20 लाख रुपये की सामग्री जब्त की गई।

आरोपियों पर पहले भी इसी तरह के प्रकरण दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ सिगरेट व तंबाकू उत्पाद अधिनियम की धारा 4(क), 21(1) के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button