जशपुर

कलेक्टर ने होम्योपैथिक डॉक्टर को निलंबित करने के दिए निर्देश…..

जशपुर – कलेक्टर रोहित व्यास ने शनिवार को फरसाबहार विकासखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तपकरा का आकस्मिक निरीक्षण करके स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। अस्पताल परिसर के सामने पेड़ पौधे लगाकर सुव्यवस्थित करने के लिए कहा है। साथ ही भवन में जहां जहां सिपेज की समस्या है। उसको एजेन्सी के माध्यम से ठीक करवाने के लिए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिए हैं। उन्होंने छत की साफ सफाई करवाकर पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

Advertisement

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान तपकरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ होम्योपैथिक डॉक्टर नीलम कुजुर अनुपस्थित पाए गए उन्हें नोटिस जारी करके निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। आस पास के लोगों ने बताया कि वे नियमित अस्पताल नहीं आती है। और हमेशा अनुपस्थित रहती है।

Advertisement

Related Articles

Back to top button