देश

दिल्ली के बाद इस राज्य में पांचवीं तक के स्कूल बंद..

दिल्ली के बाद अब हरियाणा में बढ़ रहे प्रदूषण के कहर को देखते हुए सरकार ने 5वीं कक्षा तक के स्कूलों को बंद करने के फैसला किया है।

Advertisement

स्कूल अगले आदेश तक बंद रहेंगे और ऑनलाइन क्लास लगेंगी। इस बारे में संबंध में स्कूल शिक्षा निदेशालय की ओर से सभी जिला उपायुक्तों को पत्र लिखा गया है।

Advertisement

पत्र में कहा गया है कि सरकार ने निर्णय लिया है कि संबंधित उपायुक्त दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में गंभीर एक्यूआई स्तरों को देखते हुए मौजूदा स्थिति का आकलन करेंगे और छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के हित में सरकारी और निजी स्कूलों में कक्षा 5वीं तक के लिए ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करें।

संबंधित जिलों के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों का मूल्यांकन अलग-अलग किया जा सकता है।प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा है कि जिलों के डिप्टी कमिश्नर स्कूलों को बंद करने के बारे में फैसला ले सकते हैं।

Related Articles

Back to top button