मुंगेली
VIDEO : लोरमी में बारिश का कहर: राजीव गांधी जलाशय लबालब, मनियारी नदी में बाढ़ जैसे हालात

(हिमांशु मसीह) : मुंगेली – लगातार हो रही बारिश के चलते राजीव गांधी जलाशय पूरी तरह भर चुका है और मनियारी नदी उफान पर है। हालात बाढ़ जैसे बन गए हैं, जिससे क्षेत्र में खतरे की आशंका बढ़ गई है।
प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है और स्पष्ट किया है कि किसी भी पुल या पुलिया को जलमग्न स्थिति में पार न करें। ऐसा करना जान जोखिम में डाल सकता है।प्रशासन ने यह भी कहा है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल सूचना दें, ताकि समय रहते राहत व बचाव कार्य किया जा सके।फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार है।




