बिलासपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल कई थानों के प्रभारी बदले, एसएसपी ने जारी किया आदेश…..

बिलासपुर जिले में पुलिस विभाग में एक बार फिर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आदेश जारी करते हुए 13 निरीक्षक, उपनिरीक्षक व स.उ. निरीक्षक के तबादले किए हैं।
जारी आदेश के अनुसार, कोनी थाना प्रभारी निरीक्षक राहुल तिवारी को प्रभारी पुलिस नियंत्रण कक्ष बनाया गया है, वहीं पुलिस सहायक केंद्र मोपका के प्रभारी भावेश शेन्डे को अब कोनी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा,
- सीपत थाना प्रभारी गोपाल कृष्ण सतपथी को सायबर सेल बिलासपुर भेजा गया है,
- जबकि राजेश मिश्रा को सायबर सेल से हटाकर सीपत थाना प्रभारी बनाया गया है।
उप निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं।
- राज सिंह अब पचपेड़ी थाना प्रभारी होंगे,
- वहीं श्रवण टंडन को पचपेड़ी से हटाकर सरकंडा थाना प्रभारी बनाया गया है।
- अवधेश सिंह अब मल्हार चौकी प्रभारी,
- और ओंकारधर दीवान को पुलिस सहायक केंद्र मोपका का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
महिला थाना के उप निरीक्षक हेमंत सिंह को बेलगहना चौकी प्रभारी बनाया गया है,
जबकि गणेश महिलांगे को मस्तूरी से सिटी कोतवाली भेजा गया है।
वहीं शीतला प्रसाद त्रिपाठी को रक्षित केंद्र बिलासपुर पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही,
- सहायक उप निरीक्षक भानू पात्रे को थाना अजाक (अ.जा.क.),
- और संतोष चतुर्वेदी को रक्षित केंद्र बिलासपुर में पदस्थ किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा जारी ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। प्रशासनिक दृष्टिकोण से किया गया यह फेरबदल पुलिस व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने की दिशा में अहम माना जा रहा है।




