रायपुर

AI से छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें बनाने वाला आरोपी छात्र गिरफ्तार…..

रायपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी अंतर्राष्ट्रीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान की छात्राओं की आपत्तिजनक और झूठी तस्वीरें बनाने वाले आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया है।

Advertisement

थाना राखी में दर्ज शिकायत के अनुसार आरोपी सैय्यद रहीम अदनान अली ने एआई आधारित इमेज जनरेशन और एडिटिंग टूल्स का इस्तेमाल कर छात्राओं की आपत्तिजनक तस्वीरें तैयार की थीं। इस घटना से छात्राओं और उनके परिवारों को मानसिक और सामाजिक क्षति हुई है।

Advertisement

 

प्राथी डॉ. श्रीनिवास के.जी., कुलसचिव (प्रभारी) ने शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 164/25 के तहत धारा 352 बी.एन.एस., 66(घ), 66(ड़) आईटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया।

 

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एंटी क्राइम और साइबर यूनिट तथा थाना राखी पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपी से पूछताछ की, जिसमें आरोपी ने अपनी घटना को स्वीकार किया। आरोपी सैय्यद रहीम अदनान अली को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

आरोपी 21 वर्षीय सैय्यद रहीम अदनान अली, निवासी तिवारी चाल, जरहाभाठा जिला बिलासपुर, फिलहाल बालक छात्रावास में रह रहा था। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है और कार्रवाई जारी है।रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साइबर अपराध के प्रति कड़ा संदेश गया है।

Related Articles

Back to top button