जूक बार में युवक पर जानलेवा करने वाले तीन फरार आरोपी गिरफ्तार….

रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र के जूक बार शीतल इंटरनेशनल होटल में हुए जानलेवा हमले के मामले में तीन फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपियों में पुलकित चंद्राकर, प्रखर चंद्राकर और मुकुल सोना शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चारपहिया वाहन एसयूवी भी जब्त किया है।
इससे पहले इस मामले में दो आरोपी — प्रेम कुमार वर्मा और शुभम साव — को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनके पास से थार वाहन बरामद हुआ था।दरअसल, 21 सितंबर की रात तेलीबांधा स्थित ज्यूक बार में अज्जू पांडे नाम के युवक पर जानलेवा हमला किया गया था।हमले के बाद आरोपी फरार हो गए थे।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा तेलीबांधा पुलिस की संयुक्त टीम ने आरोपियों को गिरफ्तार किया।
पुलिस की टीम ने भिलाई के अलग-अलग इलाकों में दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा।
गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना तेलीबांधा में अपराध क्रमांक 608/25, धारा 109 और 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की गई है।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी नरेन्द्र मिश्रा और एंटी क्राइम यूनिट के प्रभारी निरीक्षक परेश कुमार पांडेय समेत पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




