रायपुर

प्रदेश की राजधानी में 8 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोपी धरा गया.. आरोपी का पिता भी अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म के आरोप में सजा भोग चुका है.. जानिए पूरा मामला

Advertisement

(शशि कोन्हेर) : रायपुर – 7 दिसंबर 2022 को‌ राजधानी रायपुर के विधानसभा थाने में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिसमें रिपोर्ट करता ने लिखा कि उसकी 8 साल की बच्ची घर के सामने से कहीं चली गई है जो वापस घर नहीं आई है। रिपोर्टकर्ता ने इस बात का भी शक जाहिर किया कि संभवत कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर ले गया हो। इस पर विधानसभा थाने में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की पतासाजी की दौड़ भाग शुरू की गई। अभी पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोहल्ले वालों से लापता बच्ची और उसके संदिग्ध आरोपी की तलाश कर ही रही थी कि बच्ची के लापता होने के पांचवें दिन उसका शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने काफी हाथ पैर मारने के बाद उस नाबालिग लड़के को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की जिसके द्वारा 8 साल की बालिका के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई थी। दुष्कर्म की शिकार हुई बालिका और आरोपी 5 महीने तक एक ही कॉलोनी में सपरिवार रहा करते थे। यहीं से उसने मेलजोल बढ़ाया और वह मृत बालिका पर बुरी नजर रखता था। घटना दिनांक को को आरोपी बालक उसे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पार्क के आसपास फल और सब्जी जोड़ने के बहाने बुलाकर ले गया। उसी दौरान उसने बालिका से दुष्कर्म का प्रयास किया। उसके द्वारा विरोध करने पर उसने पहले बालिका के साथ दुष्कर्म किया फिर गला दबाकर उसकी हत्या की, शव को कागज के गत्ते से छिपाकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बालक का पिता भी पूर्व में अपनी सगी पुत्री के साथ दुष्कर्म के मामले में 3 साल तक जेल में रह चुका है और एक माह पूर्व ही जेल से छूटकर बाहर आया है। बहरहाल पुलिस ने आरोपी नाबालिक बालक के खिलाफ 302, 376 समेंत अन्य धाराए लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Advertisement
Advertisement

Advertisement

Advertisement
Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button