बिलासपुर

सेंट्रल जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत…..

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर सेंट्रल जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ने जेल प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।मृतक की पहचान राजू गोंड के रूप में हुई है, जिसे जेल प्रहरी मृत अवस्था में सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि बंदी बैरक में था और अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई।

Advertisement

हालांकि उसे अस्पताल तक मृत अवस्था में लाया जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। समय पर इलाज मिला या नहीं, इस पर स्थिति साफ नहीं है। वहीं यह भी जांच का विषय है कि आखिर जेल के अंदर उसकी तबीयत कैसे बिगड़ी और कहीं किसी अप्रिय घटना की आशंका तो नहीं।

Advertisement

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर उचित चिकित्सा मिलती तो शायद बंदी की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button