बिलासपुर

युवक ने काट ली हथेली की नस, हुई मौत….

(आशीष मौर्य संपादक) : बिलासपुर – घर की छत पर जाकर युवक ने खुद के हाथ की नस काट ली। इससे उसकी मौत हो गई। देर शाम पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। बुधवार को शव का पीएम कराया जाएगा। प्रारंभिक पूछताछ में खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं होने की जानकारी दी गई है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है।

Advertisement

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम करौद में रहने वाले 36 वार्षिय रोहित जलतारे नेहरू नगर स्थित एक दुकान में सिलाई मशीन चलाता था। महीने पहले उसने काम छोड़ दिया था। वर्तमान में परिजनों के साथ सकरी के वसुंधरा नगर में रहता था। मंगलवार को दोपहर 3 बजे रोहित घर की छत पर गया। छत का दरवाजा बंद कर लिया। शाम 6 बजे परिजन जब छत पर गए तो दरवाजा नहीं खुला।

Advertisement

किसी तरह दरवाजा खोलकर वे छत पर पहुंचे तो रोहित की खून से लथपथ लाश नीचे पड़ी मिली। उसके हाथ की नस और गले में धारदार हथियार से काटने के निशान थे। घर वालों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

मौके पर पहुंची पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घटना स्थल की जांच करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेज दिया है। मामले में खुदकुशी का कारण अब तक अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले में खुदकुशी के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Back to top button