बिलासपुर

बिलासपुर में कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग

(भूपेन्द्र सिंह राठौर) : बिलासपुर में कोयला लेकर आ रही एक मालगाड़ी के वैगन में अचानक आग लग गई। घटना से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक कोयले से भरी मालगाड़ी बिलासपुर की ओर आ रही थी। इसी दौरान गतौरा स्टेशन के पास एक वैगन से धुआं और आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर मालगाड़ी को तुरंत रोक दिया गया।

Advertisement

घटना की सूचना रेलवे अधिकारियों और दमकल विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी और कोयले में बढ़े तापमान के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है और रेलवे प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Related Articles

Back to top button