रायपुर
नाली में मिला नवजात का शव….

राजधानी से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। बिरगांव नगर पालिक निगम क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 24 में एक नवजात शिशु का शव नाली में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।
स्थानीय लोगों ने नाली में नवजात का शव देख तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामला उरला पुलिस स्टेशन क्षेत्र का बताया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि नवजात को यहां किसने और किन परिस्थितियों में फेंका। घटना के बाद इलाके में लोगों के बीच आक्रोश और दुख का माहौल है।




