धमतरी

चाकूबाजी मामले में संदेही के फरार होने पर उपनिरीक्षक निलंबित

धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में चाकूबाजी के एक मामले में गंभीर लापरवाही सामने आई है। घटना के संदेही अंकुर अग्रवाल के थाने से फरार हो जाने पर पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार ने थाना अर्जुनी में तैनात उपनिरीक्षक सरिता मानिकपुरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

Advertisement

16 जून 2025 को ग्राम लीलर में चाकूबाजी की घटना हुई थी, जिसमें संदेही थाने में पूछताछ हेतु लाया गया था। रात्रि अधिकारी के रूप में ड्यूटी पर मौजूद उपनिरीक्षक द्वारा उचित अभिरक्षा व्यवस्था नहीं की गई, जिसके चलते आरोपी फरार हो गया।

Advertisement

प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर उपनिरीक्षक को निलंबित करते हुए उनका मुख्यालय रक्षित केंद्र धमतरी निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार निर्वाह भत्ता मिलेगा।

 

 

Related Articles

Back to top button