धमतरी

तीन महीने की शादी का खौफनाक अंत, पति ने पत्नी की गला रेतकर की हत्या

 

Advertisement

धमतरी से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां एक नवविवाहित महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई — वो भी उसके ही पति ने। महज तीन महीने की शादी में चरित्र शंका ने ऐसा तांडव मचाया कि पति ने हंसिया से पत्नी का गला रेत दिया।

Advertisement

घटना नगरी थाना क्षेत्र के कोटपारा, वार्ड नंबर 15 की है। जहां पति ने पत्नी पर चरित्र को लेकर शक करते हुए उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने वारदात को हंसिया से अंजाम दिया। जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने शुरू किए।

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहराई से जांच जारी है। यह हत्या सिर्फ एक शक के आधार पर हुई — जिसने एक नई ज़िंदगी को बेरहमी से खत्म कर दिया।

Related Articles

Back to top button