जांजगीर-चाम्पा

नशेड़ी दूल्हे को लौटाने वाली साहसी दुल्हन बनी मिसाल, पुलिस ने बनाया महिला काउंसलर

जांजगीर-चांपा में नशे के खिलाफ एक साहसी कदम उठाने वाली युवती को पुलिस ने सम्मानित किया है। ग्राम कोसमंदा की इस बेटी ने अपने विवाह समारोह के दौरान सिंदूर रस्म के समय दूल्हे को शराब के नशे में देखकर शादी से इनकार कर दिया था और पूरी बारात को वापस लौटा दिया था। इस फैसले की पूरे क्षेत्र में जमकर सराहना हुई थी।

युवती के साहस और समाज को दिए गए सकारात्मक संदेश को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने उन्हें सम्मानित किया। साथ ही पारिवारिक विवादों के समाधान और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से परिवार परामर्श केंद्र जांजगीर में महिला काउंसलर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई।

Advertisement

 

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि युवती का यह निर्णय नशामुक्त समाज, महिला सम्मान और आत्मगौरव का प्रतीक है। इस अवसर पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। जांजगीर-चांपा पुलिस का यह सम्मान महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button