दुर्ग

हत्या के मुख्य आरोपी पर सख्त कार्रवाई: अवैध कब्जे में बने होटल पर चला बुलडोजर

दुर्ग के थाना मोहन नगर क्षेत्र में 16 फरवरी को धार्मिक आयोजन के दौरान हुई हत्या के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के अवैध कब्जे को ध्वस्त कर दिया है। इस प्रकरण में क्षय कुमार गोड उर्फ नानू की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी। मामले में अपराध क्रमांक 134/2026 के तहत कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है।

Advertisement

विवेचना के दौरान मुख्य आरोपी मनीष देशमुख द्वारा शक्ति नगर चौक स्थित मानस भवन के पास शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर होटल संचालित किए जाने का खुलासा हुआ। इस संबंध में दुर्ग पुलिस ने नगर निगम को पत्राचार किया, जिसके बाद संयुक्त टीम ने वैधानिक प्रक्रिया पूरी करते हुए अवैध निर्माण को हटाकर स्थल को अतिक्रमण मुक्त कराया।

Advertisement

पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई विधि-व्यवस्था बनाए रखने और आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध कब्जा और आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button