बिलासपुर

32 किमी रिंग रोड परियोजना को केंद्र की सैद्धांतिक मंजूरी, हाईकोर्ट-एयरपोर्ट को मिलेगी सीधी कनेक्टिविटी

न्यायधानी बिलासपुर को जाम से मुक्ति दिलाने की दिशा में बड़ी पहल हुई है। 32 किलोमीटर लंबी ‘बिलासपुर रिंग रोड’ परियोजना को केंद्र सरकार से सैद्धांतिक स्वीकृति मिल गई है। यह प्रस्ताव केंद्रीय राज्यमंत्री एवं बिलासपुर सांसद तोखन साहू के प्रयासों से आगे बढ़ा है।

Advertisement

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने परियोजना के लिए सैद्धांतिक सहमति देते हुए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट और व्यवहार्यता अध्ययन तैयार करने की अनुशंसा की है। लगभग 32 किलोमीटर लंबी यह रिंग रोड बोदरी, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के पास से शुरू होकर सेंदरी गांव NH-130 तक बनेगी। इससे हाईकोर्ट, बिलासपुर हवाई अड्डा और प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों को सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी।

Advertisement

यह रिंग रोड शहर के बीच से गुजरने वाले NH-49 और NH-130 के भारी वाहनों को बायपास सुविधा देगी, जिससे शहर के बाजारों और रिहायशी इलाकों में ट्रैफिक दबाव कम होगा। साथ ही सिरगिट्टी और लालखदान जैसे औद्योगिक क्षेत्रों को बेहतर संपर्क मिलेगा, जिससे लॉजिस्टिक व्यवस्था मजबूत होगी और रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Related Articles

Back to top button