छत्तीसगढ़

प्रदेश के मंत्री अमरजीत भगत ने अब फिल्मी दुनिया में भी रखा कदम..जानिए पूरी खबर…!

रायपुर: छत्तीसगढ़ सरकार के संस्कृति मंंत्री अमरजीत भगत ने अब अभिनय की दुनिया में भी कदम रख दिया है। वे छत्तीसगढ़ी फ़िल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’  में शहीद वीर नारायण सिंह की भूमिका में नज़र आएंगे। हाल ही में भगत पर इस फ़िल्म का एक दृश्य भी फ़िल्माया गया।

Advertisement

उल्लेखनीय है कि 2019 में संस्कृति मंत्री बनने के बाद से अमरजीत भगत लगातार छत्तीसगढ़ी सिनेमा से जुड़े लोगों से संपर्क में हैं। नया रायपुर में फ़िल्म सिटी का निर्माण कराना उनका सपना है। यह बात कम लोग जानते हैं भगत का संगीत से गहरा नाता है। एकांत में वे गाने सुनना पसंद करते हैं।

Advertisement
Advertisement

‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ फ़िल्म के लिए जब भगत के पास जब शहीद वीर नारायण सिंह के किरदार का प्रस्ताव रखा गया तो वे उसे टाल नहीं सके। इस फ़िल्म के निर्माता डॉ. जेआर सोनी हैं। निर्देशक अमीर पति हैं।

Advertisement

गुरु बालकदास की भूमिका ओम त्रिपाठी निभा रहे हैं। फ़िल्म के राइटर एवं प्रोड्यूसर जेआर सोनी ने बताया कि यह बात बहुत कम लोग जानते हैं कि गुरु बालकदास जी एवं शहीद वीर नारायण सिंह गहरे मित्र थे।

Advertisement

अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ बग़ावत करने पर वीर नारायण सिंह जी को 1857 में फांसी दे दी गई थी। उसके क़रीब 3 साल बाद गुरु बालकदास की हत्या कर दी गई। इस फ़िल्म में 1820 से 1860 के बीच की कहानी दिखाई जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button