छत्तीसगढ़

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम घर घर जाकर जोर से आवाज लगा रहे.. छेरछेरा..!

(शशि कोन्हेर) : आज सुबह से ही छत्तीसगढ़ के लोक पर्व छेरछेरा कि हर कहीं धूम है। गांव-गांव में झोला और टोकनी लेकर बच्चों की टोलियां युवाओं के दल गली-गली घूमकर छेरछेरा का नारा लगा रहे हैं।

ऐसे में छत्तीसगढ़ की संस्कृति में रचे बसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम अपने आप को कैसे रोक सकते हैं..? सो आज सुबह से ही प्रदेश कांग्रेस के छत्तीसगढ़िया अध्यक्ष श्री मोहन मरकाम लोगों के घरों घर जाकर छेरछेरा की आवाज देकर छेरछेरा कूट रहे हैं और बदले में लोग खुशी-खुशी जो दे रहे हैं उसे अपने झोले में ग्रहण कर रहे हैं। इसे ही छत्तीसगढ़ी में कहते हैं छेरछेरा,माई कोठी के धान ला हेरते हेरा…

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button