छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में बनेगा स्टेट कैपिटल रीजन, 1 नवंबर से धरातल पर दिखेगा असर : वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर। 2023 विधानसभा चुनाव में भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) की परिकल्पना अब साकार होती नजर आ रही है। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जानकारी दी कि इस संबंध में विधेयक तैयार किया जा चुका है और राज्यपाल ने उस पर हस्ताक्षर भी कर दिए हैं।
उन्होंने बताया कि आगामी 1 नवंबर से SCR को लेकर धरातल पर कार्य शुरू हो जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रदेश के लिए ग्रोथ इंजन का काम करेगी, जिसका सकारात्मक असर आने वाले 10 से 15 सालों में साफ दिखाई देगा।
इसके साथ ही उन्होंने जीएसटी 2.0 को देश की अर्थव्यवस्था और विकास के लिए एक बड़ा कदम बताते हुए कहा कि सरकार प्रदेश के हर व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।




