छत्तीसगढ़

पटवारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई – जिले से भ्रष्टाचार का एक बड़ा मामला सामने आया है। एसीबी रायपुर की टीम ने मंगलवार को तहसील खैरागढ़ के पटवारी धर्मेंद्र काण्डे को 9 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक ग्राम डोकराभाठा निवासी भागचंद कुर्रे ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी पत्नी और दिवंगत मां के नाम दर्ज जमीन की नापजोक और फौती चढ़ाने के लिए पटवारी धर्मेंद्र काण्डे द्वारा 9,000 रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के बाद एसीबी टीम ने पूरे मामले की सत्यापन कर ट्रैप की योजना बनाई।

Advertisement

 

योजना के तहत मंगलवार 3 सितंबर को प्रार्थी से रिश्वत लेते समय पटवारी को रंगे हाथों पकड़ लिया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7 (संशोधित अधिनियम 2018) के तहत कार्रवाई की जा रही है।एसीबी की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और स्थानीय लोग इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मान रहे हैं।

 

Related Articles

Back to top button