बिलासपुर
हाईवा की टक्कर से युवक की मौत, एक गंभीर रूप से घायल….

बिलासपुर – मस्तूरी थाना क्षेत्र में रविवार को एक भीषण सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। ग्राम रिस्दा निवासी दो भाई बाइक से मुलमुला की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार हाईवा (क्रमांक CG 10 AR 9936) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में 25 वर्षीय तरुण कुमार धुरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका बड़ा भाई 27 वर्षीय रज्जू धुरी गंभीर रूप से घायल हो गया।टक्कर इतनी भीषण थी कि तरुण हाईवा के पहिए में फंस गया और उसका सिर कुचल गया। हादसे के बाद बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। वहीं, घायल रज्जू का इलाज अस्पताल में जारी है, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।




