छत्तीसगढ़

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने बिलासपुर में तो पूर्व मुख्यमंत्री डा रमन सिंह ने राजनांदगांव में देखा पीएम नरेंद्र मोदी के “मन की बात”कार्यक्रम का प्रसारण..

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने हर रविवार को दूरदर्शन पर प्रसारित हो रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात” कार्यक्रम को देखा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने राजनांदगांव में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा। उनके साथ पूर्व विधायक लीलाराम भोजवानी समेत अनेक कार्यकर्ता नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही बिलासपुर के प्रियदर्शनी नगर के सामुदायिक भवन में इसके लिए विशेष आयोजन किया गया था। इस सामुदायिक भवन में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री अरुण साव सहित बड़ी संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मन की बात कार्यक्रम देखा। इस दौरान भाजपा के श्री अजीत सिंह भोगल गुलशन ऋषि महेंद्र जैन सुशील श्रीवास्तव संजय गुप्ता अनीता श्रीवास्तव अंजू सिंह राजपूत चंदना गोस्वामी और प्रमोद सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे। आज के मन की बात कार्यक्रम को प्रधानमंत्री ने मुख्यतः मिलेट्स पर केंद्रित रखा। उन्होंने बताया कि इस दिशा में देश के किन किन राज्यों में काम हो रहा है। प्रधानमंत्री ने सिलसिले में छत्तीसगढ़ में भी शासन के द्वारा किए जा रहे विशेष प्रयासों का जिक्र किया। प्रियदर्शनी नगर के सामुदायिक भवन की तरह तिलक नगर में वार्ड पार्षद श्री राजेश सिंह के निवास पर भी बड़ी संख्या में पार्टी जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण देखा।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button