SSP ने होटल, क्लब और बार संचालकों की ली बैठक, सुरक्षा, समयबद्ध संचालन और सामाजिक जिम्मेदारी पर दिए सख्त निर्देश

रायपुर में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने शहर के 100 से अधिक होटल, क्लब और बार संचालकों की बैठक ली। यह बैठक सिविल लाइन स्थित C-04 भवन के सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में संस्थानों को लायसेंस वैध रखने, समय पर संचालन, हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे लगाने, डेटा सुरक्षित रखने, और स्टाफ का पुलिस वेरिफिकेशन कराने जैसे निर्देश दिए गए। रूम इन्ट्री के समय पहचान पत्र और मोबाइल नंबर अनिवार्य करने की बात भी कही गई।
फ्री एंट्री और फ्री ड्रिंक्स जैसी नीतियों पर भी पुनर्विचार करने को कहा गया, वहीं सूखे नशे के उपयोग पर विशेष निगरानी रखने और जानकारी तुरंत पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।SSP ने सभी संचालकों से सामाजिक सहभागिता और जिम्मेदारी निभाने की भी अपील की और कहा कि निर्देशों की अनदेखी पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।




