रायपुर

होटल के कमरे में युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखा : मानसिक रूप से था परेशान

 

Advertisement

रायपुर के आमानाका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटीबंध स्थित होटल सेंट्रल में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बालोद निवासी उमेश, पिता गेंदलाल, ने 30 जून को होटल की पहली मंजिल में कमरा बुक कराया था। होटल स्टाफ को शक हुआ जब वह दो दिनों तक कमरे से बाहर नहीं निकला।

Advertisement

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा, जहां उमेश की लाश रस्सी के सहारे पंखे से लटकी मिली। कमरे से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें युवक ने मानसिक तनाव की बात लिखी और आत्महत्या के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया। कमरे से बीयर की खाली बोतलें और खुद लाया गया फंदे का रस्सी भी बरामद हुई। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों से पूछताछ जारी है।

Related Articles

Back to top button