जशपुर

मोटरसाइकिल चोर गिरोह के 4 आरोपी गिरफ्तार…

जशपुर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मात्र 48 घंटों के भीतर मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनकी कुल कीमत लगभग 1,10,000 रुपये आंकी गई है।

Advertisement

यह चोरी की वारदातें पत्थलगांव, लैलुंगा और धरमजयगढ़ क्षेत्र से की गई थीं। प्रकरण थाना पत्थलगांव में अपराध क्रमांक 121/25, धारा 303(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया है।

Advertisement

गिरफ्तार आरोपी:

  1. सूरज मांझी (21) – निवासी छापरपानी, थाना लैलुंगा
  2. राजकिशोर मांझी (19) – निवासी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़
  3. गजेन्द्र चौहान (22) – निवासी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़
  4. आकाश मांझी (20) – निवासी रैरूमाखुर्द, थाना धरमजयगढ़

घटना का विवरण:
प्रार्थी जोगी लकड़ा ने 4 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 2 जून की रात उसकी TVS Raider मोटरसाइकिल (CG 14 MU 8666) को किसी अज्ञात व्यक्ति ने चोरी कर लिया। प्रारंभिक जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर व सायबर सेल से सूचना मिली, जिस पर संदेही आकाश मांझी को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी की बात कबूल की।

इसके आधार पर पुलिस ने अन्य तीन आरोपियों को भी पकड़ा और उनसे दो अन्य मोटरसाइकिलें भी बरामद कीं, जो धरमजयगढ़ और लैलुंगा क्षेत्र से चोरी की गई थीं।

इस सफलता में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनीत पाण्डेय, प्र.आर. त्रिनाथ यादव, आर. पदुम वर्मा, आर. आषीशन प्रभात टोप्पो और आर. तुलसी रात्रे की सक्रिय भूमिका रही।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को नगद इनाम से पुरस्कृत किया गया है। साथ ही रायगढ़ पुलिस से भी समन्वय स्थापित कर आगे की जांच जारी है।

 

Related Articles

Back to top button