देश

सोनिया गांधी के निज सचिव पर लगा रेप का आरोप….

नई दिल्ली – कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी पी माधवन पर रेप का आरोप लगा है। दिल्ली के उत्तम नगर थाने में एक दलित महिला ने सोनिया गांधी के निजी सचिव के खिलाफ नौकरी और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। खबरों के मुताबिक, FIR 26 जून को दिल्ली के उत्तम नगर थाने में दर्ज की गई है।

महिला ने FIR में बताया कि उसका पति कांग्रेस कार्यालय में होर्डिंग लगाने का काम करता था, दो साल पहले उसकी मौत हो गई थी। जिसके बाद उसने नौकरी के लिए निजी सचिव से संपर्क किया, इस बाबत उसकी कई बार बातचीत हुई है।

वहीँ महिला का आरोप है कि आरोपी ने नौकरी और शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार रेप किया है।

महिला द्वारा कांग्रेस आलाकमान के निजी सचिव पर आरोप लगाए जाने के बाद उनसे संपर्क किए जाने पर उन्होंने कहा कि वे उक्त महिला को जानते हैं, लेकिन आरोप गलत हैं।

FIR के मुताबिक, 21 जनवरी 2022 को ने पहली बार महिला को अपने घर पर बुलाया था, इसके बाद सचिव ने उसे बताया कि उनका अपनी पत्नी से तलाक हो चुका है। महिला की कई बार निज सचिव से मुलाकात हुई, इस दौरान कई बार महिला ने अपने साथ जबरदस्ती करने की बात FIR में कही है।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button