जशपुर

बेटे ने पिता को पत्थर से मारकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…..

जशपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घरेलू विवाद के चलते बेटे ने अपने ही पिता की पत्थर से मारकर हत्या कर दी। मामला थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र के ग्राम आगडीह का है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, मृतक बंधु राम मेहनत-मजदूरी करता था। उसका बेटा दीपक राम आए दिन उससे झगड़ा करता और मारपीट भी करता था। घटना की रात भी पिता-पुत्र के बीच विवाद हुआ। विवाद के दौरान दीपक ने गुस्से में आकर फर्श पत्थर से अपने पिता के सिर, नाक और कनपटी पर हमला कर दिया, जिससे बंधु राम की मौके पर ही मौत हो गई।

Advertisement

 

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आरोपी दीपक राम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त पत्थर भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

डॉक्टर की शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में पुष्टि हुई कि मौत सिर और कनपटी में गंभीर चोट लगने से हुई है। पुलिस ने आरोपी दीपक राम के खिलाफ बीएनएस की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।मामले की कार्रवाई में थाना प्रभारी आशीष कुमार तिवारी समेत पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। वहीं, एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

 

Related Articles

Back to top button