जशपुर

“ऑपरेशन मुस्कान” : एक सप्ताह में चार गुमशुदा बच्चियों और महिलाओं को सकुशल किया गया रेस्क्यू

जशपुर से एक राहत भरी खबर सामने आई है जहाँ पुलिस की सतर्कता और मेहनत रंग लाई है। जिले में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस ने एक सप्ताह में चार गुमशुदा बच्चियों और महिलाओं को सकुशल ढूंढ निकाला है और उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया है।

Advertisement

जशपुर जिले के थाना सन्ना, फरसाबहार और पत्थलगांव क्षेत्र से लापता बच्चियों और महिलाओं की तलाश में जशपुर पुलिस ने शानदार कार्य किया है। सबसे अहम मामला थाना सन्ना का है, जहां से अपहृत 17 वर्षीय नाबालिग बच्ची को मुंबई के ठाणे जिले से सकुशल बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी आनंद राम (24) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जिसने शादी का झांसा देकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाया और शारीरिक शोषण किया।

Advertisement

इसके अलावा फरसाबहार क्षेत्र से एक नाबालिग और एक बालिग महिला को भी पुलिस ने ढूंढ निकाला है। एक युवती अपने रिश्तेदार के यहां चली गई थी, जबकि एक महिला बिना बताए काम पर बाहर चली गई थी।

वहीं पत्थलगांव से लापता एक 13 वर्षीय बच्ची सीतापुर (अंबिकापुर) में पाई गई, जो डांट के बाद घर छोड़ कर चली गई थी। एक सभ्य परिवार ने उसकी देखभाल की और पुलिस की मदद से परिजनों तक पहुंचाया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में ऑपरेशन मुस्कान निरंतर जारी है। अब तक 160 गुमशुदा बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया जा चुका है। पुलिस का यह प्रयास लोगों के चेहरे पर मुस्कान ला रहा है।

जशपुर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई और संवेदनशील पहल की हर ओर सराहना की जा रही है। ऑपरेशन मुस्कान उम्मीदों की किरण बन कर उभरा है।

Related Articles

Back to top button