जशपुर

“ऑपरेशन शंखनाद” के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17 किलो गौ मांस के साथ आरोपी गिरफ्तार.

 

Advertisement

जशपुर पुलिस ने “ऑपरेशन शंखनाद” के तहत 17 किलो गौ मांस के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कांसाबेल थाना क्षेत्र में की गई।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति स्कूटी में प्रतिबंधित गौ मांस भरकर बिक्री के लिए बरजोर गांव की ओर जा रहा है। सूचना के बाद थाना कांसाबेल पुलिस ने नाकाबंदी कर वाहन चेकिंग शुरू की और एक सफेद स्कूटी क्रमांक CG14ME5975 को रोका गया।

Advertisement

तलाशी में पुलिस को प्लास्टिक की बोरी में भरा 17 किलो मांस मिला। पशु चिकित्सक से जांच कराने पर यह गौ मांस पाया गया। आरोपी की पहचान राजकुमार नायक, उम्र 40 वर्ष, निवासी बेलटोली के रूप में हुई है।

आरोपी ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह यह गौ मांस उड़ीसा के बनडेगा से खरीद कर ला रहा था। पुलिस ने स्कूटी सहित मांस को जब्त कर लिया है और आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 5, 10 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

शशिमोहन सिंह (एसएसपी, जशपुर)

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने साफ किया है कि ऑपरेशन शंखनाद के तहत ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। गौ वंश से जुड़े अपराध में किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Back to top button