देश

iPhone 17 खरीदने के लिए लोगों के बीच हाथापाई

भारत में Apple के iPhone 17 सीरीज की लॉन्चिंग हो गई है। इस फोन का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। लॉन्च के मौके पर शुक्रवार 19 सितंबर को मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल हो गया और कई लोग आपस में हाथापाई भी करने लगे। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

दरअसल, iPhone 17 सीरीज लॉन्च होने के मौके पर मुंबई के BKC जियो सेंटर स्थित Apple स्टोर के बाहर भारी भीड़ जमा थी। इस दौरान भीड़ के बीच में कुछ लोगों के बीच हाथापाई हो गई, जिसके बाद सुरक्षाकर्मियों को बीच-बचाव करना पड़ा। लोगों के बीच हाथापाई का वीडियो भी सामने आया है।

Advertisement

 

iPhone 17 खरीदने के लिए लोगों की भीड़ सुबह से ही कतार में लगी थी और कई लोग इस लैटेस्ट फोन को खरीदने के लिए रात भर इंतजार करते रहे। आपको बता दें कि एप्पल ने आज भारत में अपने iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है।

 

 

Related Articles

Back to top button