जशपुर

हाई स्कूल के मैदान में जुआ खेलते 6 जुआरी गिरफ्तार, ₹84,400 नकद और ताश की गड्डी जब्त

जशपुर जिले में पुलिस ने जुआ खेलते हुए छह जुआड़ियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना बगीचा पुलिस ने की है, जहां हाई स्कूल मैदान में जुआ खेलने की सूचना पर पुलिस ने घेरा बंदी कर दबिश दी।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 19 अक्टूबर की रात को थाना बगीचा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति बगीचा के शासकीय हाई स्कूल मैदान में रुपए का दांव लगाकर ताश पत्ती से जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर घेरा बंदी की और छह लोगों को ताश और नगद रकम के साथ पकड़ लिया।

Advertisement

पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

  1. सुमित कुमार जैन, उम्र 21 वर्ष, निवासी सरबकोंबो
  2. कौशल कुमार शर्मा, उम्र 35 वर्ष, निवासी बगीचा
  3. राजेंद्र शर्मा, उम्र 60 वर्ष, निवासी महादेवडांड
  4. अविनाश सिंह, उम्र 31 वर्ष, निवासी रौनी रोड, बगीचा
  5. रविंद्र कुमार, उम्र 27 वर्ष, निवासी झगरपुर
  6. अखिलेश गुप्ता, उम्र 43 वर्ष, निवासी तहसील चौक, बगीचा

पुलिस ने मौके से ₹84,400 नगद और 52 पत्तियों की ताश गड्डी जब्त की है। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट की धारा 3 और 5 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।

जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस टीम की सतर्कता से यह कार्रवाई संभव हो पाई।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी बगीचा निरीक्षक संतलाल आयाम, एएसआई नरेश मिंज, प्रधान आरक्षक इस्तहाक खान, आरक्षक फुलजेंस टोप्पो और नगर सैनिक बलिराम रवि की अहम भूमिका रही।

 

 

Related Articles

Back to top button