रायपुर
चरित्र शंका में कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या….

रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां चरित्र शंका और पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। यह वारदात मजदूर नगर, सरोरा थाना उरला क्षेत्र की है। मृतक का नाम देव प्रसाद सेन (45 वर्ष) बताया गया है, जबकि आरोपी दिनेश कुमार सेन, मृतक का पुत्र है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की शादी दूसरी जाति की लड़की से हुई थी। पिता द्वारा आर्थिक सहयोग न देने और व्यवहार को लेकर लगातार विवाद होते थे। शनिवार रात बहसबाजी के दौरान आरोपी ने क्रोध और चरित्र शंका के चलते धारदार हथियार से हमला कर पिता की हत्या कर दी।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। इस पूरे मामले ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है और पारिवारिक तनाव से उपजे अपराध की एक और दुखद मिसाल बन गई है।




