देश

4 साल की मासूम से दरिंदगी….पत्थर से कुचलकर मारा और गोबर में छिपा दिया शव

1 मई को एक ओर जहां पूरे राज्य में महाराष्ट्र दिवस उत्साह के साथ मनाया गया, तो वहीं दूसरी तरफ, पुणे से एक झकझोर देने वाली खबर सामने आई। पुणे के भोर तालुका में एक 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई है। इस घिनौनी वारदात को 65 साल के एक शख्स ने अंजाम दिया। इस घटना से पूरे इलाके में गुस्से की लहर है और आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर बच्ची का शव थाने के बाहर रख दिया।

Advertisement

इस वारदात को लेकर मिली जानकारी के अनुसार, यह हृदयविदारक घटना पुणे के भोर तालुका के नसरापुर गांव में हुई, जहां 65 वर्षीय आरोपी घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर एक तबेले में ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी पहचान छिपाने या पकड़े जाने के डर से पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आरोपी ने बच्ची के शव को गोबर के ढेर के नीचे छिपा दिया था।

Advertisement

 

दोपहर के समय जब बच्ची काफी देर तक दिखाई नहीं दी, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान उसका शव तबेले में मिला। इसके बाद जब इलाके के CCTV फुटेज खंगाले गए, तो उसमें आरोपी मासूम बच्ची को तबेले की ओर ले जाता हुआ दिखाई दिया, जिससे इस जघन्य अपराध का खुलासा हुआ।

 

 

Related Articles

Back to top button