जांजगीर-चाम्पा

पुलिस ने 15 लाख के 115 गुम मोबाइल किए बरामद, SP विजय पांडेय ने किया वितरण….

 

Advertisement

 

Advertisement

जांजगीर-चांपा पुलिस की सराहनीय पहल के तहत जिले के साइबर सेल ने अलग-अलग जिलों से गुम हुए कुल 115 मोबाइल फोन बरामद कर उनके असली मालिकों को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 15 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय (IPS) ने खुद मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। मोबाइल पाकर नागरिकों के चेहरे पर खुशी और राहत देखने को मिली। गुम मोबाइलों की सूचना थाना/चौकी में दी गई थी, जिनका पता CEIR पोर्टल और तकनीकी विश्लेषण की मदद से लगाया गया।

बरामद मोबाइल जांजगीर-चांपा के अलावा बिलासपुर, रायपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग, सक्ती सहित अन्य जिलों से भी खोजे गए। कई मामलों में अन्य राज्यों से समन्वय कर फोन मंगाए गए।

कार्यक्रम के दौरान SP विजय पांडेय ने साइबर फ्रॉड, महिला सुरक्षा और मोबाइल सुरक्षा को लेकर जागरूकता भी दी। उन्होंने जनता से अपील की कि यदि किसी को रास्ते में मोबाइल मिले तो उसे नजदीकी थाने में जमा करें और CEIR पोर्टल पर मोबाइल गुम होने की सूचना जरूर दें।

इस पूरी कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में साइबर प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक व उनकी टीम का अहम योगदान रहा।

Related Articles

Back to top button