छत्तीसगढ़

देखें VIDEO- भाजपा नेता का शव घर पहुंचते ही दहाड़ मार कर रोने लगे परिजन, नारायणपुर में शोक की लहर

(शशि कोन्हेर) : भारतीय जनता पार्टी की जिला इकाई के उपाध्यक्ष सागर साहू की शुक्रवार को नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई। उन्हें नक्सलियों ने घर में घुसकर सर पर गोली मारी। इस हत्याकांड से ना केवल भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता वर्ण सागर साहू के गिरी गांव छोटे डूंगर समेत पूरे नारायणपुर में शोक की लहर व्याप्त है। आज जैसे ही पोस्टमार्टम के बाद उनके शव को घर लाया गया उनके परिजनों के दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सभी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया। भाजपा के द्वारा सागर साहू की शव यात्रा पूरे सम्मान के साथ निकाली गई इस दौरान कार्यकर्ता नारे लगाते रहे जब तक सूरज चांद रहेगा सागर तेरा नाम रहेगा..!

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button