बिलासपुर
स्कूल का टाइम टेबल बदला अब बच्चे इस समय जाएंगे शाला….गर्मी से छोटे बच्चों को मिलेगी राहत
![](/wp-content/uploads/2022/04/image_editor_output_image-263252468-1648824977407.jpg)
(इरशाद अली संपादक लोकस्वर टीवी) : बिलासपुर / छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर बिलासपुर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने जिले में पड़ रही जोरदार गर्मी को ध्यान में रखते हुए स्कूल के समय सारणी में परिवर्तन करने का आदेश जारी कर दिया है। कलेक्टर के मुताबिक अब एक पाली में लगने वाले स्कूल सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक लगाए जाएगे। दो पाली में लगने वाली स्कूलें प्राथमिक से लेकर पूर्व माध्यमिक तक सुबह 7:30 से 11:30 तक, हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी की कक्षाएं दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक लगाई जाएंगी। बिलासपुर कलेक्टर ने आदेश को लागू करने पत्र जारी कर दिया है। यह आदेश सभी निजी और सरकारी स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू माना जाएगा।
![](/wp-content/uploads/2022/04/IMG-20220401-WA0037-709x1024.jpg)