रायपुर
मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान: कांग्रेस नेताओं का सामूहिक उपवास, टी.एस. सिंहदेव हुए शामिल

रायपुर में मनरेगा बचाओ संग्राम अभियान के तहत कांग्रेस पार्टी द्वारा विरोध प्रदर्शन जारी है। शहर एवं ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी के नेता और पदाधिकारी अंबेडकर जी की प्रतिमा के नीचे सुबह 9 बजे से सामूहिक उपवास पर बैठकर केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज करा रहे हैं।
इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपवास स्थल पर मौजूद हैं। आंदोलन को समर्थन देने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव भी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
वहीं, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के सह प्रभारी विजय जांगिड़ की मौजूदगी में मनरेगा को लेकर सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए गए। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मनरेगा के माध्यम से गरीबों को रोजगार मिलना चाहिए और जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन जारी रहेगा।




