रायपुर

युवक का संदिग्ध अवस्था मे मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

राजधानी रायपुर के नया बेंद्री इलाके में एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची उरला थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच की, जिसमें युवक के शरीर पर कई जगह गंभीर चोट के निशान पाए गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

Advertisement

घटना की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है।

Advertisement

मृतक की पहचान थानीश, निवासी तमिलनाडु के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक ड्राइवर था। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है।

Related Articles

Back to top button