रायपुर

बड़े अधिकारियों से अपनी जान-पहचान बताकर नौकरी लगाने के नाम पर की 12 लाख रु. की ठगी….

Advertisement

(रायपुर ब्यूरो) : राजधानी रायपुर में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों की ठगी मामला सामने आया है। यहां एक शातिर ठग ने राजस्व विभाग में बड़े अधिकारियों से अपनी जान पहचान बताकर करीब साढ़े 12 लाख लेकर फरार हो गया।

Advertisement

आरोपी का नाम नूतन दास महंत है, जो मूलतः जांजगीर चांपा का रहने वाला है। जिसने पटवारी की नौकरी लगाने का झांसा दिया और पीड़ित को फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया।

ठगी का अहसास होते ही पीड़ित ने सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button