रायगढ़

संजना बरखा विवाद 16 कॉंग्रेसी पार्षदो ने सामूहिक इस्तीफा देने का किया ऐलान, पार्टी हाई कमान पर दबाव बनाने का बड़ा प्रयास

Advertisement

रायगढ़ – जनवरी माह में नगर निगम के सभापति चेंबर में बरखा सिंह व संजना शर्मा के बीच हुए गाली गलौज तथा आरोप प्रत्यारोप विवाद पर एक बार फिर से गर्माहट शुरू हो गई है। इस मामले में पहले भी पार्टी स्तर पर निगम पार्षदों ने दबाव बनाते हुए महिला कांगे्रस अध्यक्ष बरखा सिंह को पद से हटाने की गुहार लगाई थी। साथ ही साथ घटना दिनांक के वीडियो तथा अन्य सबूत भेजे गए थे, लेकिन पार्टी हाई कमान ने दोनों पक्षों की बात सुनते हुए इस मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया था। इसके बाद आज फिर से यह विवाद पूरी तरह गर्मा गया।

Advertisement
Advertisement

निगम के 16 कांगे्रसी पार्षदों ने एक निजी होटल में पत्रकार वार्ता लेते हुए एक साथ पार्टी हाईकमान को इस मामले में कार्रवाई करने की मांग संबंधी पत्र जारी करते हुए अपने-अपने इस्तीफों का ऐलान किया। मजे की बात यह है कि कांगे्रसी पार्षदों की इस बैठक में न तो निगम महापौर थी न शहर विधायक और न ही कोई मंत्री मौजूद था। इतना ही नही पार्टी स्तर के कोई भी जिम्मेदार नेता भी इस पत्रकार वार्ता में नही पहुंचे थे जो चर्चा में है।

Advertisement

निजी होटल में पत्रकार वार्ता को पूर्व सभापति तथा मेयर इन कौंसिल के सदस्य सलीम नियारिया ने संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस अध्यक्ष बरखा सिंह द्वारा संजना शर्मा के साथ किये गए गाली गलौज का जिक्र करते हुए पार्टी हाई कमान पर यह दोष मढा कि इस मामले में अभी तक कोई कार्रवाई नही होनें से निगम पार्षदों का मनोबल घटा है और अब सभी पार्षद एक राय होकर एक साथ इस्तीफा दे रहे हैं। पत्रकारों द्वारा यह पूछे जाने पर कि इस बैठक में निगम महापौर को क्यों नही आमंत्रित किया गया तो उनका जवाब था कि निगम महापौर को इस बैठक के बारे में जानकारी है और उन्हें खुद संज्ञान लेना चाहिए। और बाकी सवालों के जवाब नही दे पाए, लेकिन इतना तय था कि सभी पार्षदों के टारगेट में महिला कांगे्रस अध्यक्ष बरखा सिंह थी।

Advertisement

1.संजना शर्मा वार्ड क्रमांक 27

रमेश भगत वार्ड क्रमांक 46
आरिफ हुसैन वार्ड क्रमांक 7
लक्ष्मण मेरी वार्ड क्रमांक 11
5 शेख सलीम बिहारिया वार्ड क्रमांक 17
लक्ष्मी नारायण साहू वार्ड क्रमांक 13
7.प्रभात साहू वार्ड क्रमांक 20
8.प्रभाती गौतम महापात्र वार्ड क्रमांक 1
9.डां प्रतीक विश्वास वार्ड क्रमांक 24
राकेश तालुकदार वार्ड क्रमांक 28
11.विमल यादव वार्ड क्रमांक 26
शौकी लाल भूटान वार्ड क्रमांक 29
13 रत्थू प्रसाद जयसवाल वार्ड क्रमांक 32
चंद्रमणि बरेट वार्ड क्रमांक 35
15.विनोद महेश वार्ड क्रमांक 36
16.फुलकुमारी भट्ट वार्ड क्रमांक 38

इस्तीफे में सभापति की दूरी
एक निजी होटल में हुई इस पत्रकार वार्ता के बाद 16 कांगे्रस पार्षदों के इस्तीफे में निगम के सभापति जयंत ठेठवार का नाम नही है और वे शुरू से अंतिम समय तक उस जगह मौजूद थे लेकिन उनकी दूरी भी चर्चा का विषय बनी रही। इतना ही नही वहां होनें वाली हर गतिविधि की जानकारी पार्टी के अन्य पदाधिकारियों तक पहुंच रही थी और जयंत ठेठवार घटना दिनांक में प्रत्यक्षदर्शी थी जिनके सामने पार्षद संजना शर्मा व महिला कांगे्रस अध्यक्ष बरखा सिंह की तकरार हुई थी।

क्यों नही आई महापौर
16 कांग्रेसी पार्षदों के इस्तीफे के मामले से जहां कांगे्रस पार्टी में हड़कंप मचना था वहां किसी नेता ने अभी तक कोई टिप्पणी नही की हैं यहां तक शहर विधायक प्रकाश नायक ने भी अभी तक कोई बयान जारी नही किया है। मजे की बात यह है कि निगम महापौर जानकी काटजू द्वारा इस इस्तीफे के मामलों से दूरी बनाए रखने का कारण वहां मौजूद कांगे्रसी पार्षदों को समझ नही आ रहा था। जानकार सूत्र बता रहे हैं कि इस पूरे मामले में महापौर जानकी काटजू सम्हल सम्हल कर चल रही है और पार्टी हाई कमान के दिशा निर्देश के बाद वे निगम के कार्यो के अलावा पार्टी के भीतर अनुशासन बनाकर चल रही है। शायद इसीलिए उन्होंने 16 कांगे्रसी पार्षदों के इस्तीफे की घटना क्रम से दूरी बना ली। (साभार – News Times 24)

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button