बिलासपुर

पूर्व महिला कांग्रेस अध्यक्ष कांता सिन्हा का दुखद निधन “

बिलासपुर :  पूर्व विधायक श्री चंद्र प्रकाश बाजपेई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस की वरिष्ट नेता श्रीमती कान्ता सिन्हा पति स्व.सतीश चंद्र सिन्हा पूर्व अध्यक्ष ज़िला महिला कांग्रेस
का जबलपुर अस्पताल मे लम्बे इलाज उपरांत आज दुखद निधन हो गया है ।


उनके दो पुत्र अमित सिन्हा, सुमित सिन्हा एवं एक पुत्री अनामिका सिन्हा है बिलासपुर से जबलपुर जाते वक्त वाहन दुर्घटना से घायल होने के कारण लम्बे समय से उनका इलाज चल रहा था बिटिया अनामिका सिन्हा भी गम्भीर रूप से घायल है उनका भी जबलपुर में इलाज चल रहा है ।


उनका अंतिम संस्कार जबलपुर में कल सम्पन्न होगा परिजन जबलपुर प्रस्थान कर गये है । कांग्रेस के पूर्व विधायक एवं वेस्ट ज़ोन प्रभारी अ भा कांग्रेस सेवादल चन्द्र प्रकाश बाजपेयी ने बतलाया कि मौर्चा संगठन में हम चार चन्द्र प्रकाश बाजपेयी सेवादल,राजेश पांडेय युवक कांग्रेस,कांता सिन्हा महिला कांग्रेस एवं विजय केशरवानी एन एस यू आइ में बतौर अध्यक्ष पुराने बिलासपुर जिले के पच्चीस ब्लाक में एक साथ काम करते थे ।

प्रदेश के सभी बड़े नेता दिग्विजय सिंह , डॉक्टर चरणदास महंत, उनका सम्मान किया करते थे । कांग्रेस महिला संगठन निर्माण में ज़बरजस्त योग्यदान रहा। उनके निधन से जो खाली स्थान बना है उसकी पूर्ति अब कभी  सम्भव नही।

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button