खेलदेश

रोहित शर्मा ने किया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान

 

Advertisement

भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ समय से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे थे। उनकी कप्तानी में भारत को घर में न्यूजीलैंड के खिलाफ 0-3 से टेस्ट सीरीज गंवानी पड़ी थी। इसके बाद बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में टीम अच्छा नहीं कर पाई और हार मिली।

Advertisement

तभी से उनके टीम में बने रहने को लेकर सवाल उठाए जा रहे थे। अब रोहित ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है। उन्होंने यह फैसला उस समय लिया है, जब भारतीय टीम आईपीएल 2025 के बाद जून में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज खेलने के लिए जाएगी।

रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लगाई है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि सभी को नमस्कार, मैं बस यह बताना चाहता हूं कि मैं टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले रहा हूं।

अपने देश का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिए सम्मान की बात है। इतने सालों में मिले प्यार और समर्थन के लिए आप सभी का शुक्रिया। मैं वनडे फॉर्मेट में भारत का प्रतिनिधित्व करना जारी रखूंगा।

Related Articles

Back to top button