बिलासपुर

आपात स्थिति से निपटने अस्पतालो मे मॉकड्रील, इमरजेंसी सेवाएं बहाल रखने तैयारी.

(भूपेंद्र सिंह राठौर) : बिलासपुर – एयर स्ट्राइक जैसी आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी के तहत बुधवार को बिलासपुर के जिला अस्पताल और सिम्स में मॉक ड्रिल की गई। अचानक एंबुलेंस की आवाजाही और खून से लथपथ घायलों को देखकर अस्पताल में हड़कंप मच गया।

Advertisement

हालांकि बाद में पता चला कि यह सब एक पूर्व नियोजित अभ्यास था। मॉक ड्रिल के दौरान घायलों का तत्काल इलाज, ट्रॉमा शिफ्टिंग और जीवन रक्षक दवाओं का प्रशासन किया गया। डॉक्टरों और स्टाफ ने तेजी से टीमवर्क दिखाया। सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अभ्यास का उद्देश्य आपात स्थिति में त्वरित और समन्वित प्रतिक्रिया सुनिश्चित करना है। यह ड्रिल प्रशासन की तैयारियों की एक झलक थी।

Advertisement

Related Articles

Back to top button