देश

बाड़मेर लोकसभा से कांग्रेस आगे, निर्दलीय प्रत्याशी रविन्द्र सिंह भाटी दूसरे नम्बर पर….

राजस्थान की बाड़मेर लोकसभा सीट पर बीजेपी को बड़ा झटका लगा है। इस सीट पर किस्मत आजमा रहे नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री कैलाश चौधरी को हार का मुंह देखना पड़ा है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदराम बेनीवाल ने सभी को चौंकाया और अपनी जीत सुनिश्चित कर ली। बीजेपी के लिए एक बुरी खबर यह भी रही कि कैलाश चौधरी यहां तीसरे नंबर पर रहे। निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी ने भी अपने प्रदर्शन से सबको हैरान कर दिया। भाटी फैक्टर काम आया और वो दूसरे नंबर पर रहे। राजस्थान की कई सीटें ऐसी हैं जिन्हें हाई प्रोफाइल और बेहद ही अहम माना जा रहा है। इनमें से बाड़मेर लोकसभा सीट भी एक है। इस सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर ना होकर यहां मुकाबला त्रिकोणीय हो गया था।

Advertisement

इस सीट से बीजेपी ने केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी को टिकट दिया थ। तो वहीं कांग्रेस ने उम्मेदराम बेनीवाल को अपना प्रत्याशी बनाया था। दिलचस्प बात यह है कि इस सीट पर पिछले विधानसभा चुनाव में शिव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले रविंद्र सिंह भाटी भी इस बार मैदान में थे। रविंद्र भाटी पहले बीजेपी में शामिल हो गए थे। लेकिन कहा जाता है कि जब पार्टी ने उन्हें टिकट नहीं दिया तब उन्होंने निर्दलीय ही ताल ठोक दी थी।

Advertisement

Related Articles

Leave a Reply

Back to top button