महासमुंद
प्रेम में असफल प्रेमी-युगल ने दी जान, पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी मिली लाश….

महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां प्रेम में असफल रहे एक प्रेमी-युगल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की लाश एक खेत में पेड़ पर लटकी हुई मिली, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के मुताबिक, पिथौरा थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 53 स्थित मुरई धुआं नाला के पास खेत में एक पेड़ पर युवक और युवती की लाश लटकी हुई मिली।
सुबह खेत में काम करने पहुंचे लोगों की नजर जब इस पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पेड़ से नीचे उतरवाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पारिवारिक नाराजगी या दबाव के चलते दोनों ने यह कदम उठाया हो सकता है। हालांकि, आत्महत्या के पीछे की असली वजह क्या है, इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।




