बिलासपुर

‘REGALIA 2026’ : न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज के वार्षिक उत्सव का शानदार आगाज.

(जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सकरी स्थित New Horizon Dental College and Research Institute में शुक्रवार को वार्षिक उत्सव का भव्य आगाज किया गया। रंग-बिरंगे गुब्बारों, कलर बॉम्ब और गणेश स्तुति के बीच एनुअल फंक्शन के थीम बैनर “REGALIA 2026” का ग्रैंड रिवील किया गया। इस खास मौके पर पूरा कॉलेज परिवार मौजूद रहा।

Advertisement

शुक्रवार सुबह 11 बजे न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज एवं रिसर्च इंस्टीट्यूट के परिसर में उत्साह और उमंग का अनोखा नजारा देखने को मिला। वार्षिक उत्सव का औपचारिक शुभारंभ चेयरमेन प्रकाश दावड़ा, सेक्रेटरी अशोक अग्रवाल, एक्जीक्यूटिव मेंबर प्रियंका अग्रवाल, प्रगति मिरानी और डीन डॉ. राणा के. वर्गीस की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद जैसे ही “REGALIA 2026” थीम का अनावरण हुआ, छात्र-छात्राओं ने रंग-बिरंगे गुब्बारे आसमान में छोड़कर अपनी खुशी का इजहार किया। कलर बॉम्ब और तालियों की गूंज के बीच पूरा परिसर उत्सव के रंग में सराबोर हो गया।

Advertisement

इस आयोजन में कालेज के सभी विभागों के प्रोफेसर, रीडर, लेक्चरर सहित एमडीएस और बीडीएस के विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। खास बात यह रही कि इसी अवसर पर सर्जरी विभाग द्वारा ‘सर्जरी डे’ भी मनाया गया, जिसमें विभागाध्यक्ष, फैकल्टी और इंटर्न्स ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि न्यू होराइजन डेंटल कॉलेज शिक्षा के साथ-साथ सांस्कृतिक और रचनात्मक गतिविधियों में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

 

REGALIA 2026” के ग्रैंड रिवील के साथ वार्षिक उत्सव की औपचारिक शुरुआत हो चुकी है। अगले तीन दिनों में विभिन्न सांस्कृतिक, शैक्षणिक और रचनात्मक कार्यक्रम होंगे । विद्यार्थियों के उत्साह और प्रबंधन की सक्रिय भागीदारी ने यह संदेश दिया कि यह उत्सव न केवल प्रतिभा को मंच देगा, बल्कि संस्थान की एकजुटता और उत्कृष्टता का प्रतीक भी बनेगा।

Related Articles

Back to top button