रायपुर

सूखे नशे पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: आरक्षक के बाद हेरोइन और कारतूस के साथ एक और गिरफ्तार

रायपुर में सूखे नशे के खिलाफ चल रही जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। टिकरापारा थाना पुलिस ने ड्रग्स तस्करी के मामले में दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है, दरअसल, 11 फरवरी को टिकरापारा पुलिस ने एक कार्रवाई में आरक्षक हिमांशु बर्मन को 1 ग्राम चिट्टा हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में अपराध क्रमांक 119/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत प्रकरण दर्ज किया गया था, पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी ने लक्की सिंह नामक युवक को चिट्टा बेचने की बात कबूल की।

Advertisement

पुलिस ने आरोपी लक्की सिंह, निवासी कुकरी पारा सुभाष नगर रायपुर, को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5.5 ग्राम चिट्टा हेरोइन और एक जिंदा कारतूस बरामद किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने 6 ग्राम चिट्टा खरीदा था, जिसमें से आधा ग्राम का सेवन कर लिया और बाकी अपने पास रखा था।बरामद कारतूस मिलने के बाद मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21बी और 29 के साथ-साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 भी जोड़ी गई है।

Advertisement

 

पुलिस उपायुक्त पश्चिम के निर्देश पर सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में ‘सोर्स टू डेस्टिनेशन’ कड़ी की जांच की जा रही है और ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।रायपुर पुलिस की इस कार्रवाई से साफ है कि सूखे नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। मामले की जांच अभी जारी है।

Related Articles

Back to top button