बिलासपुर
सड़कों पर भटक रहा किसका है ऊंट! मालिक की तलाश के लिए पुलिस ने चलाया पाइंट!!

(दिलीप जगवानी/जयेन्द्र गोले) : बिलासपुर – सड़क पर आते जाते वाहनों के बीच वो अपनी सीधी चाल पर बढ़ता गया. शहर मे घूमते ऊंट को देखकर राह चलते लोग उसे अपने मोबाईल के कैमरे मे कैद करते दिखे. लोगो की उत्सुकता जायज है की यह प्राणी आखिर शहर मे क्या कर रहा है, ऊंट के आगे पीछे इसके मालिक को न पाकर लोगो को हैरानी हुई.
नेहरू चौक से कलेक्ट्रेट होते हुए भूरे रंग का यह ऊंट मुंगेली नाका से आगे बढ़ चूका था. इस दौरान किसी ने ऊंट को नही छेड़ा, वह भी गर्दन उठाये बिना किसी को नुकसान पहुंचाए सड़क पर तेज कदमो से बढ़ता गया.




