बिलासपुर

ग्रामीण क्षेत्रों में बिलासपुर पुलिस का जागरूकता अभियान : खेलकूद और कार्यक्रमों के जरिए बच्चों व परिजनों को किया जागरूक

(हिमांशु लाल) : बिलासपुर। बिलासपुर पुलिस के विभिन्न जन-जागरूकता अभियानों की गूंज अब ग्रामीण अंचलों तक भी पहुँच रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (IPS) के निर्देश पर ग्रामीण थाना प्रभारियों को अभियान को गाँव-गाँव तक पहुँचाने कहा गया है।

Advertisement

इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अर्चना झा और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में तखतपुर थाना अंतर्गत जूनापारा पुलिस चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर और उनकी टीम ने विशेष पहल की।

Advertisement

 

जूनापारा हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में आसपास के गाँवों के बच्चों को एकत्र कर 100 मीटर दौड़, कुर्सी दौड़, रस्सी कूद, गेड़ी दौड़, चम्मच दौड़, लंगड़ी दौड़ और फुगड़ी जैसे पारंपरिक खेलों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया।

 

खेल आयोजन का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ-साथ उन्हें और उनके परिजनों को अपराध से सतर्क करना और बिलासपुर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियानों – नशा मुक्ति, साइबर सुरक्षा, यातायात नियम, डायल 133 व 130 सेवाओं – की जानकारी देना था।

 

कार्यक्रम में बच्चों को गुड टच-बैड टच, नशे से दूरी, मोबाइल से परहेज और खेलों को अपनाने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए गए।ग्रामीण बच्चों और अभिभावकों ने कार्यक्रम को लेकर उत्साह जताया और बिलासपुर पुलिस की

Related Articles

Back to top button